21 जुलाई कार्यक्रम में जाते समय तृणमूल पार्षद पर हमला

भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप, भाजपा ने किया खारिज
21 जुलाई कार्यक्रम में जाते समय तृणमूल पार्षद पर हमला
Published on

खड़दह : तृणमूल कांग्रेस के 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे खड़दह नगरपालिका के वार्ड नंबर-18 के पार्षद सुदीप भट्टाचार्य पर कथित हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खड़दह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुई। आरोप है कि ट्रेन का इंतजार कर रहे सुदीप भट्टाचार्य को कुछ लोगों ने अचानक घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें प्लेटफॉर्म पर गिराकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खड़दह के बलराम बोस अस्पताल ले जाया गया। तृणमूल का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी पार्षद के साथ दोबारा मारपीट की गई। पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा नेताओं और समर्थकों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे पूर्व नियोजित हमला बताया है। वहीं, खड़दह भाजपा नेतृत्व ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। भाजपा का कहना है कि यदि मारपीट की कोई घटना हुई भी है तो उसमें आम लोग शामिल हो सकते हैं, पार्टी या उसके किसी नेता का इससे कोई संबंध नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही खड़दह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in