रंगदारी, धमकी और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार

रंगदारी, धमकी और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार
Published on

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी नगर पालिका के वार्ड नंबर 33 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद मनोज साव को बेलघरिया थाना पुलिस ने रंगदारी, धमकी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पार्षद के खिलाफ एक व्यापारी ने रंगदारी वसूलने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान बंद पड़ी मोहिनी मिल की जमीन और घोला रोड ड्रेन के ऊपर अवैध रूप से दुकानें बनाकर बेचने के आरोप भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता व्यापारी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। वहीं, भाजपा नेता सुदीप्त राय ने इसे कानून की जीत बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in