घोषपाड़ा रोड से टोटो का रूट बदला, भीतरी मार्ग पर परिचालन से चालकों में नाराजगी

सांकेतिक टोटो की तस्वीर
सांकेतिक टोटो की तस्वीर
Published on

नैहाटी : राज्य की मुख्य सड़कों पर टोटो के परिचालन पर प्रतिबंध के बाद मंगलवार से नैहाटी की घोषपाड़ा सड़क के एक हिस्से पर टोटो के रूट में बदलाव किया गया। अब टोटो मुख्य सड़क के बजाय भीतरी रास्तों से आवाजाही करेंगी। प्रशासन के इस फैसले से टोटो चालकों में नाराजगी है। चालकों का कहना है कि नए रूट के रास्ते अपेक्षाकृत संकरे हैं। इससे टोटो के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है। टोटो चालकों के मुताबिक, भीतरी रास्तों से परिचालन करने पर उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका असर यात्रियों की संख्या पर भी पड़ सकता है। उनका कहना है कि यात्रा में अधिक समय लगने की वजह से यात्री दूसरे परिवहन साधनों का विकल्प चुन सकते हैं। इससे उनकी दैनिक कमाई भी प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, प्रशासन की ओर से मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने के उद्देश्य से रूट में यह बदलाव किया गया है। हालांकि, नए रूट को लेकर टोटो चालकों और प्रशासन के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है। चालक मांग कर रहे हैं कि ऐसा वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए, जिससे यातायात नियमों का पालन भी हो और यात्रियों तथा चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना भी न करना पड़े।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in