

सन्मार्ग संवादाता
कोलकाता : तकनीकी कारणों की वजह से बुधवार को भी पर्पल लाइन मेट्रो सेवाएं 24 मिनट की जगह 40 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अन्य दिनों की तुलना में 62 सेवाओं की जगह कुल 38 सेवाएं (19 अप और 19 डाउन) संचालित की जाएगी। जानकारी के अनुसार जोका से पहली मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे और माझेरहाट से 8.20 बजे रवाना होगी। वहीं अंतिम मेट्रो सेवा जोका से 8 बजे और माझेरहाट से 8.20 बजे रवाना होगी।