विधानसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में टीएमसी को नहीं मिलेगी एक भी सीट- शुभेन्दु

 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

पूर्व मिदनापुर : राज्य में जल्द होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी राजनीतिक पार्टियां इन दिनों खूब ताल ठोक रही है और चुनाव में एक दूसरे को पराजित कर देने के दावे भी कर रही है। विशेषकर टीएमसी और भाजपा के विभिन्न नेता इन दिनों खूब मुखर होकर एक दूसरे पर तीव्र आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। राज्य विरोधी दल के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि इस बार होने वाली विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को उत्तर बंगाल से एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत नंदीग्राम में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए शुभेन्दु अधिकारी ने दावा किया कि उत्तर बंगाल की कुल 54 विधानसभा सीटों में से भाजपा अकेले ही 45 सीटों पर जीत हासिल करेगी और बाकी सीटों पर टीएमसी को छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों की जीत होगी, लेकिन टीएमसी को इस बार उत्तर बंगाल से एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। मालूम हो कि शुभेन्दु अधिकारी ने इसके पहले वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी राज्य में भाजपा की सरकार बनने के दावे किए थे, लेकिन उस चुनाव में भी टीएमसी के मुकाबले भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब वर्ष 2026 में होने वाली विधानसभा चुनाव में जनता किसे चुनती है। इसका फैसला तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in