बादुरिया में खेत में लावारिस बैग से मिले तीन जिंदा बम

फाइल फाेटो
फाइल फाेटो
Published on

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के बादुरिया थाना क्षेत्र के जंगलपुर इलाके में सोमवार को खेत से तीन जिंदा बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। खेत में लावारिस बैग पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें तीन बम मिले। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बमों को सुरक्षित कब्जे में लिया। इन्हें खेत में किसने और किस उद्देश्य से रखा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चला रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in