परिवार के साथ गए थे तारकेश्वर, लौटे तो अलमारी से गहने और नकदी गायब

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

शिवदासपुर : शिवदासपुर थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के तारकेश्वर जाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सुभाष पल्ली निवासी बिप्लब सरकार 3 सितंबर दोपहर परिवार के साथ घर में ताला लगाकर तारकेश्वर गये थे। 4 सितंबर को दोपहर लौटने पर घर के भीतर सामान बिखरा मिला। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। घटना के बाद बिप्लब सरकार ने शिवदासपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के दौरान घर में जबरन प्रवेश कैसे किया गया और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in