

सिलीगुड़ी
मंदिर समिति के अधिकारी वीरेन बर्मन ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी करीब 6 से 7 बार चोरी हो चुकी है। पूर्व की घटनाओं में मां काली की बिंदी समेत कई आभूषण चोरी होने की बात सामने आई थी। बार-बार हो रही चोरी को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
घटना के बाद पुलिस ने मंदिर पहुंचकर जायजा लिया। मंदिर समिति की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए।