

बैरकपुर : बेलघरिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. रमजान, शेख संजू, सहानारा बीबी और शंकर राव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इलाके में हुई चोरी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अदालत से पुलिस हिरासत मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन जोड़ी सोने की बालियां, करीब 11.33 ग्राम वजन का पिघला हुआ सोने का एक टुकड़ा और 70,000 नकद बरामद कर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है। मामले में आगे की जांच जारी है।