तृणमूल की प्रतिशोध की राजनीति का खामियाजा भुगत रही है बंगाल की जनता : शमीक

आनंदपुर अग्निकांड से ध्यान भटकाने के लिए तृणमूल कर रही दिल्ली में नाटक
शमीक भट्टाचार्य
शमीक भट्टाचार्य शमीक भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता/नयी दिल्ली : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किए जाने को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बुधवार को राज्यसभा के ‘जीरो आवर’ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमीक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि बंगाल की तृणमूल सरकार “प्रतिशोध की राजनीति” के तहत केंद्र की योजनाओं को रोक रही है, जिसका सीधा नुकसान राज्य की आम जनता को हो रहा है। शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए बंगाल में साढ़े सात लाख से अधिक आवेदन हैं, लेकिन राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि बंगाल देश का इकलौता राज्य है जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं है। इसी तरह किसान फसल बीमा योजना, पीएम सूर्य घर योजना और स्मार्ट सिटी मिशन से भी राज्य को वंचित रखा गया है। उनका आरोप है कि इससे गरीबों, किसानों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने करीब 43 रेलवे परियोजनाओं को रोक रखा है।

आनंदपुर अग्निकांड से ध्यान भटकाने के लिए तृणमूल कर रही दिल्ली में नाटक

इधर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शमीक भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और ममता बनर्जी एसआईआर के नाम पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही हैं। शमीक ने आरोप लगाया कि आनंदपुर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री मौके पर नहीं गईं, लेकिन दिल्ली धरना देने पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि आनंदपुर अग्निकांड की घटना से ध्यान हटाने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली में राजनीतिक नाटक कर रही हैं। उन्होंने एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री के विरोध पर कहा कि कहा कि एसआईआर का विरोध इसलिए किया जा रहा है ताकि अवैध घुसपैठिए और फर्जी मतदाता हटाए न जा सकें। शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में महिलाएं, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और मालदा में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर जलाने जैसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत को दिखाती हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in