

कोलकाता : हर इंसान की जूबान पर बस एक ही बात 'उफ कितनी गर्मी है'। महानगर में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू रहा है। दिन के समय लू की स्थिति बन जाती है। हालांकि शाम ढलने के बाद भी गर्मी की वजह से काफी असहजता बनी हुई रहती है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि 1, 2 दिन पहले अचानक बारिश होने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया था, मगर यह राहत बहुत चंद समय की थी। बारिश के बाद भी तापमान में कुछ खास असर नहीं देखने को मिला। बुधवार को भी लोगों ने काफी बेचैन करने वाली गर्मी महसूस की। सुबह धूप की किरणों के खिलने के साथ ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी। ऐसे में बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 35.3˚C और न्यून्तम तापमान 28.8˚C दर्ज किया गया। स्थित ऐसी हो गई है कि थोड़ी भी लापरवाही की गई तो इंसान बिमार पड़ सकता है। इस मौसम में लोगों को काफी सतर्कता से रहते की जरूरत है।