झाड़ग्राम के जामबनी में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

भाजपा के कर्मी और समर्थक विभिन्न जगहों पर लगातार जुलूस और विजय उत्सव का आयोजन कर चुनावी जीत की खुशी मना रहे हैं
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

झाड़ग्राम : इस बार के विधानसभा चुनाव में झाड़ग्राम जिले में टीएमसी पूरी तरह से साफ हो गयी है। झाड़ग्राम जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद भाजपा के कर्मी और समर्थक विभिन्न जगहों पर लगातार जुलूस और विजय उत्सव का आयोजन कर चुनावी जीत की खुशी मना रहे हैं। झाड़ग्राम जिले के बीनपुर विधानसभा अंतर्गत जामबनी के धड़सा अंचल में भाजपा ने मंगलवार को विजय जुलूस निकाला। जिसमें महिलाएं समेत काफी संख्या में भाजपा के कर्मी और समर्थक शामिल हुए और पार्टी की जीत की खुशियां मनायी। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए टीएमसी के स्थानीय नेताओं और कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर भाजपा के कई कर्मियों को मिथ्या मामले में फंसा कर जेल भी भिजवा दिया था। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने, कटमनी खाने, गरीबों और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करने आदि गैरकानूनी कार्यों में टीएमसी के नेता और कर्मी लिप्त हो गए थे। जिसकी वजह से झाड़ग्राम के लोगों ने इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह से साफ कर दिया है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in