भाजपा ने कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह को उतारा मैदान में

इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की कुल 294 में से 293 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट से राकेश सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की कुल 294 में से 293 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि राकेश सिंह को कलकत्ता हाईकोर्ट से महज दो दिन पहले ही जमानत मिली है। राजनीतिक हलकों में पहले से ही चर्चा थी कि भाजपा उन्हें इस सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अब पार्टी ने आधिकारिक ऐलान कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस सीट पर राकेश सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम से होगा, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in