भाजपा सरकार ने खड़गपुर स्टेट अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का लिया निर्णय

मंत्री दिलीप घोष ने स्टेट अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग की बैठक
मंत्री दिलीप घोष
मंत्री दिलीप घोष
Published on

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर स्टेट अस्पताल में व्याप्त बदहाल चिकित्सा परिसेवा को लेकर अक्सर शिकायतें आती है। अब राज्य की भाजपा सरकार ने खड़गपुर स्टेट अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील कर यहां की चिकित्सा परिसेवा को उन्नत करने का निर्णय लिया है। राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को स्टेट अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों संग एक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इस आशय की जानकारी दी। मालूम हो कि खड़गपुर महकमा स्टेट अस्पताल में चिकित्सा के लिए रोजाना हजारों लोग आते हैं। अस्पताल से पर्याप्त दवाएं नहीं मिलने, पेयजल की किल्लत, गंदगी, रेफर आदि समस्य़ाओं से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंत्री दिलीप घोष ने भी स्टेट अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को स्वीकार किया और इसके लिए राज्य की पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार के समय खड़गपुर महकमा अस्पताल को पर्याप्त फंड नहीं दिया जाता था। पहले स्टेट अस्पताल को 5 लाख रुपये का विशेष फंड दिया जाता था। जिसे घटाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस अस्पताल की चिकित्सा परिसेवा बदहाल स्थिति में पहुंच गयी है। अस्पताल की पुरानी भवन भी जर्जर होती जा रही है। मरीजों को पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है, लेकिन अब राज्य की भाजपा सरकार ने खड़गपुर स्टेट अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दर्जा प्रदान कर यहां पर चिकित्सा परिसेवा को उन्नत करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। फिलहाल कुछ जरूरी यत्रांस को खरीदकर अस्पताल में चिकित्सा परिसेवा को सटीक करने पर सहमति हुयी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in