बीएसएफ को फेंसिंग से बीजीबी ने रोका, सीमा पर तनाव

बीएसएफ को फेंसिंग से बीजीबी ने रोका, सीमा पर तनाव
Published on

कोलकाता : मालदह के वैष्णवनगर में सीमा पर उस वक्त तनाव फैल गया जब फेंसिंग कर रहे बीएसएफ के जवानों को बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) ने रोक दिया। इसका एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग भी गांव में बीएसएफ के जवानों के साथ इकट्ठा हो गये और यह बता दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसएफ के जवानाें के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाये। इसके बाद बीजीबी के जवानों को वहां से पीछे हटना पड़ा और फिर बीएसएफ के जवानों ने फेंसिंग का काम किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in