नंदीग्राम के बजाय इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं Suvendu Adhikari

पिछले विधानसभा चुनाव में Suvendu Adhikari ने Nandigram से चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराकर जीत दर्ज की थी।
शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारीशुभेंदु अधिकारी
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में संभावित विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम का ऐलान आज शाम को हो सकता है। इसके बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल एक-एक कर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू करेंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, Suvendu Adhikari को इस बार Nandigram की बजाय किसी अन्य सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा चल रही है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल रहेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में Suvendu Adhikari ने Nandigram से चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराकर जीत दर्ज की थी। हाल ही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान Suvendu Adhikari ने कहा कि वे Nandigram के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “BJP सामूहिक रूप से निर्णय लेने वाली पार्टी है और उम्मीदवारों का चयन भी उसी प्रक्रिया के तहत होता है। BJP मुझे टिकट दे या न दे, लेकिन मैं नंदीग्राम से चुनाव जरूर लड़ूंगा। यदि पार्टी किसी अन्य सीट से भी चुनाव लड़ने को कहती है, तो उस पर भी विचार किया जा सकता है।” गौरतलब है कि Suvendu Adhikari का Nandigram से विशेष जुड़ाव रहा है। इस बीच भवानीपुर सीट को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक BJP चाहती है कि Suvendu Adhikari को भवानीपुर से मैदान में उतारा जाए। हालांकि इस विषय पर अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in