पानीहाटी में सुकांत मजूमदार का गृह संपर्क अभियान, रोजगार पर दिया जोर

प्रधानमंत्री का पत्र लेकर घर-घर पहुंचे
बुज़ुर्ग महिला से बातचीत करते सुकांत मजूमदार
बुज़ुर्ग महिला से बातचीत करते सुकांत मजूमदारबुज़ुर्ग महिला से बातचीत करते सुकांत मजूमदार
Published on

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी के वार्ड नंबर 34 में घर-घर जाकर भाजपा के ‘गृह संपर्क अभियान’ को गति दी। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच प्रधानमंत्री का पत्र वितरित किया। लोगों से संवाद करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैं मोदी जी की बात आप तक पहुंचाने आया हूं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को अब सिर्फ भत्तों से संतोष नहीं है, बल्कि उन्हें स्थायी रोजगार और उद्योग चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री जैसी योजनाएं देना अच्छी बात है, लेकिन इससे लंबे समय तक काम नहीं चलेगा। लोगों को रोजगार चाहिए, जैसे गुजरात और उत्तर प्रदेश में मिल रहा है। अभियान के दौरान डॉ. मजूमदार ने विभिन्न इलाकों में भाजपा के पोस्टर भी लगाए तथा बच्चों और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि घर-घर संपर्क के दौरान उन्हें लोगों का अच्छा स्वागत मिला, जिससे वे उत्साहित हैं। तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र ने बहुत कष्ट झेला है और यहां की जनता अब जवाब देने के लिए तैयार है। यह विधानसभा तृणमूल कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। वहीं, बांकुड़ा में संभावित उम्मीदवार को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मजूमदार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सभाओं में स्थानीय विधायक का नाम लेना स्वाभाविक है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा कि किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in