खड़गपुर में दिन दहाड़े चली गोली से 12वीं का छात्र हुआ घायल

! घटना से इलाके में फैली सनसनी
वह स्थान जहां पर गोली चलने की घटना घटी
वह स्थान जहां पर गोली चलने की घटना घटी
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के खड़गपुर में दुर्गा पूजा से ठीक पहले दहशत फैलाने वाली घटना घट गई। बुधवार की सुबह खड़गपुर में सरेआम गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। कथित रूप से गोली लगने से 15 साल का एक छात्र अक्षय झा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसे सीने में गोली लगी। उसे पहले खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया बाद में, उसे वहां से कोलकाता रेफर कर दिया गया। हालांकि, इस घटना का कारण अभी साफ नहीं है। जानकारी मिली कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना आज बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 20 के रेल कॉलोनी इलाके में घटी। जानकारी मिली कि स्थानीय एक स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र अक्षय झा, सागर कुमार नाम के लड़के की बाइक पर कहीं जा रहा था। वह पीछे बैठा था। सागर बाइक चला रहा था। आरोप है कि खड़गपुर ओल्ड सेटलमेंट इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे और उन्होंने दो राउंड फायरिंग की गई। जिसमें से एक गोली अक्षय को लगी। हालांकि उस दौरान किसी के द्वारा गोली चलने की कोई आवाज सुनाई देने का दावा नहीं किया जा रहा। घटना के बाद खून से लथपथ अक्षय को उठा कर पहले महकमा अस्पताल ले जाया गया बाद में उसे कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिरकार छात्र को गोली क्यों मारी गई? क्या सागर को टारगेट किया गया था? गोली निशाना चूककर छात्र को जा लगी। खड़गपुर टाउन पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सागर से भी पूछताछ की जा रही है। क्या यह घटना पुरानी रंजिश की वजह से हुई है? वह भी जांच के दायरे में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना ओल्ड सेटलमेंट इलाके में गीतांजलि हॉल के पास एक गली में हुई। पश्चिम मिदनापुर की पुलिस सुपरिटेंडेंट पापिया सुल्ताना ने कहा, "पुलिस ने घटना के दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। पांच लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in