मंदारमणि में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कड़े कदम

2 किलोमीटर इलाके को बनाया गया'रेड ज़ोन'
पर्यटकों को सतर्क करने हेतु लगाया गया बोर्ड
पर्यटकों को सतर्क करने हेतु लगाया गया बोर्ड
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

मंदारमणि : राज्य के लोगों के लिए दीघा-मंदारमणि-ताजपुर दो तीन दिनो की छुट्टी मनाने के लिए अथवा घूमने की पसंदीदा जगह है। पिछले कुछ दिनों में यह समुद्र तट हादसों की वजह से सुर्खियों में रहा है। बार-बार चेतावनी के बावजूद समुद्र में जाने को लेकर बरते गए लापरवाह रवैये को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी परेशान है। पिछले एक महीने में, कई हादसे हो चुके हैं। इस बार मंदारमणि की खास सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। पूर्व मिदनापुर जिला पुलिस और मंदारमणि कोस्टल पुलिस ने घाट नंबर 3 से सटे करीब दो किलोमीटर के इलाके को बांस के डंडों, रस्सियों और लाल रिबन से घेर दिया है। इस इलाके को 'रेड ज़ोन' या बहुत खतरनाक इलाके के तौर पर मार्क किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने पर समुद्र में जाने पर पाबंदी होती है लेकिन समुद्र तट पर कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां पर स्नान आदि करने पर खतरा हो सकता है जिसके लिये उन इलाकों में जाने पर पाबंदी होती है लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग पाबंदी को नहीं मानते और समुद्र में जा कर अपनी जान के दुश्मन बन बैठते हैं। यह बांस का बैरिकेड इसलिए बनाया गया है ताकि कोई भी पर्यटक तय सीमा को पार करके समुद्र में न जाए। मंदारमणि घूमने आए पर्यटक ने पुलिस और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। प्रशासन को उम्मीद है कि बीच पर दिख रहे इन सख्त नियमों और 'रेड ज़ोन' के साइन को देखकर पर्यटक ज़्यादा सावधान रहेंगे और समुद्र के खतरनाक हिस्से में जाने से बचेंगे, जिससे भविष्य में हादसे काफी हद तक कम किए जा सकेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in