

सिलीगुड़ी :नया बाजार इलाके से चोरी हुए करीब डेढ़ लाख रुपये के मामले में खालपाड़ा टॉप की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 39 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद रकम शिकायतकर्ता को सौंप दी गई है।पुलिस के अनुसार, खालपाड़ा के वार्ड नंबर 9 स्थित नेहरू रोड निवासी विनय प्रसाद ने नयाबाजार इलाके से करीब 1.50 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत खालपाड़ा टॉप में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।