भाटपाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बैरकपुर : भाटपाड़ा के 5 नंबर साइटीन इलाके में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही जगदल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैरकपुर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार ट्रक और डंपर तेज गति से गुजरते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाते। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in