बारासात में गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

बारासात : बारासात में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बारासात थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मयना इलाके में अभियान चलाकर एक निजी कार से गांजा जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप उत्तर बंगाल से कोलकाता ले जाई जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलते ही मयना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध निजी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा गांजे की आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in