कोलकाता मेट्रो ट्रेन में धुआं दिखा, कुछ देर के लिए सेवाएं बाधित हुईं

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : कोलकाता में शुक्रवार सुबह रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन पर दमदम की ओर जा रही ट्रेन में धुआं निकलता देखा गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई और उत्तर-दक्षिण गलियारे पर सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न लगभग 10 बजकर 37 मिनट पर मेट्रो कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक मेट्रो से धुआं निकलता देखा। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर यात्रियों को तुरंत ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद मेट्रो रेलवे के कर्मचारियों ने विस्तृत जांच की। मेट्रो रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “रवींद्र सरोवर स्टेशन पर एक ट्रेन में धुआं निकलता देखा गया था। यात्रियों को ट्रेन से उतरने के लिए कहा गया और हमारी तकनीकी टीम ने मेट्रो ट्रेन की जांच की। स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया, “यह व्यवधान लगभग 11 मिनट तक रहा। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं और परिचालन सामान्य हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in