छह चोरी के मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

छह चोरी के मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
Published on

सिलीगुड़ी :माटीगाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान शुभनील गोस्वामी के रूप में हुई है। वह दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सातभैया कॉलेज मोड़ का निवासी बताया गया है।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान शुभनील गोस्वामी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने जब्त मोबाइल फोन के संबंध में आरोपित से वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह इनके कब्जे अथवा स्वामित्व के समर्थन में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मोबाइल फोन किन लोगों के हैं और इन्हें कहां से हासिल किया गया था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in