बेदखली नोटिस के खिलाफ धरना!

बेदखली नोटिस के खिलाफ धरना!
Published on

सिलीगुड़ी :साधारण बस्ती एवं झुग्गी-बस्ती के निवासियों को जारी बेदखली नोटिस के विरोध में पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम एनजेपी रेलवे एडीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होगा।समिति की ओर से बताया गया कि धरना एवं डेपुटेशन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान बस्ती और झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोगों को बेदखली के नोटिस दिए जाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। समिति का कहना है कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से रेलवे प्रशासन को डेपुटेशन भी सौंपे जाने की बात कही गई है। समिति ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति की दार्जिलिंग जिला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह और सचिव काजल पाल ने पत्रकारों से कार्यक्रम को कवर करने के लिए उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in