सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई, मौत

तीन युवकों पर मारपीट का आरोप
Bloodied body of a youth found on Naihati-Bandel railway line
सांकेतिक फोटो
Published on

टीटागढ़ : सिगरेट के पैसे मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने दुकानदार रामजी साव के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना टीटागढ़ थाना क्षेत्र के जीसी रोड की है। परिजनों के मुताबिक, रामजी साव की दुकान पर तीन युवक सिगरेट लेने पहुंचे थे। सिगरेट लेने के बाद पैसे मांगने पर वे कथित तौर पर एक स्थानीय व्यक्ति का नाम लेकर दुकानदार पर दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि हैदर, नासिर और उनके एक साथी ने रामजी साव तथा उनके साथ मौजूद व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसी दौरान रामजी साव बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक के बेटे अभिषेक साव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर टीटागढ़ थाना पुलिस के साथ बैरकपुर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in