पैसे देने से इनकार करने पर दुकानदार पर हमला

मेघना मिल गेट के पास की घटना
मारपीट का सांकेतिक फोटो
मारपीट का सांकेतिक फोटो
Published on: 

जगदल : जगदल के मेघना मिल गेट के पास रुपये देने से इनकार करने पर एक दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता हिमाचल राय के अनुसार, मंगलवार शाम वह अपनी दुकान पर थे, तभी कैलाश चौहान वहां पहुंचा और पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर कथित तौर पर आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल हिमाचल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी शिकायत पर जगदल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in