कभी कांग्रेस को ठोकर मारा था, अब थाम रही हैं उसी का दामन

ममता बनर्जी के मामले में अर्जुन सिंह की टिप्पणी
 अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह
Published on: 

कोलकाता : परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के साथ उनकी बढ़ती नजदीकी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की यह हालत है कि जिस कांग्रेस को उन्होंने लात मार कर वहां से हटी थीं, आज उसका पैर पकड़ने जा रही हैं। यही हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है। बंगाल के लोग समझते हैं कि ममता बनर्जी ने बंगाल को सिर्फ लूटने का काम किया है। वोटर लिस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का नाम देश में एक ही जगह मतदाता सूची में होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी दूसरे राज्य या बांग्लादेश की मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसका नाम बंगाल की सूची में क्यों रहेगा। उन्होंने विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की भी बात कही। राज्य के कर्ज का मुद्दा उठाते हुए अर्जुन सिंह ने दावा किया कि बंगाल पर करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और इसका बोझ राज्य की जनता पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा ममता बनर्जी ने रूस, अमेरिका, थाईलैंड और दुबई सहित विभिन्न देशों में रखा है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in