शमीक भट्टाचार्य ने बंगाल से युवाओं के पलायन पर तृणमूल कांग्रेस को घेरा

कहा- कभी बिहार-उत्तर प्रदेश से रोजगार के लिए लोग आते थे बंगाल, अब हो रहा है पलायन
शमीक भट्टाचार्य
शमीक भट्टाचार्यशमीक भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता : राज्यसभा में पश्चिम बंगाल के सांसद शमीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल आज गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार दावा करती है कि बंगाल में पर्याप्त रोजगार है, तो फिर लाखों युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों में क्यों पलायन कर रहे हैं? शमीक भट्टाचार्य ने सदन में कहा कि कभी ऐसा समय था जब बिहार और उत्तर प्रदेश से लोग रोजगार के लिए बंगाल आते थे, लेकिन आज हालात उल्टा हो चुके हैं। आज बंगाल के पढ़े-लिखे युवा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों में मजबूरन जा रहे हैं और यह बंगाल के हर परिवार की पीड़ा बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू नहीं किया और अगर कोई मजदूर दूसरे राज्य में बीमार पड़ता है तो उसका स्वास्थ्य साथी कार्ड वहां काम नहीं करता, फिर वह इलाज कैसे कराए? शमीक भट्टाचार्य ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पकड़े जा रहे बांग्लादेशी नागरिकों के पास जो आधार कार्ड मिल रहे हैं, उनमें से बड़ी संख्या बंगाल से जारी बताए जाते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार केंद्र से 2 लाख करोड़ रुपये की मांग तो कर रही है, लेकिन उसके खर्च का कोई हिसाब नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि रुपया लेना इनका अधिकार क्षेत्र है, लेकिन हिसाब देना इन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार कहती है कि केंद्रीय बजट में बंगाल को कुछ नहीं मिला तो फ्रेट कॉरिडोर और गर्ल्स हॉस्टल किसे मिले।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in