तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

काम बंद कर हालीशहर नगरपालिका में जताया रोष
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
Published on

हालीशहर : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हालीशहर नगरपालिका के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को काम बंद कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने नगरपालिका परिसर में पहुंचकर बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि लगातार वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन की खबर मिलते ही हालीशहर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन तथा भाजपा नेता राजू सहानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित स्तर पर बातचीत की गयी है और उम्मीद है कि एक-दो दिनों में सफाईकर्मियों का बकाया वेतन दे दिया जाएगा। सफाईकर्मियों ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर आग्रह किया कि उनका मासिक वेतन नियमित रूप से जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उनका कहना था कि परिवार का पेट पालने के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से स्थिति गंभीर होती जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in