सांके‌तिक फोटो
सांके‌तिक फोटो

साइबर ठगी की रकम निकालने पहुंचे चार आरोपी गिरफ्तार

Published on

न्यू बैरकपुर स्टेशन से हुए गिरफ्तार

म्यूल खातों की पासबुक-डेबिट कार्ड समेत कई सामान जब्त

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

न्यू बैरकपुर :

म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम की निकासी करने वाले कथित साइबर ठग गिरोह के चार सदस्यों को न्यू बैरकपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग लोगों के नाम की कई बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, चार मोबाइल फोन और ‘SOHEL CRYPTO’ की मुहर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध स्टेशन परिसर के पास वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े लेनदेन के लिए जुटने वाले हैं। एसआई अयोन कुंडू के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर राहुल मंडल, टारजन शेख, डोफिन शेख और एसके सोहेल को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अपने साथियों के कहने पर म्यूल खातों में जमा ठगी की रकम को एटीएम से निकालने पहुंचे थे। तलाशी के दौरान बरामद बैंकिंग दस्तावेजों और कार्ड के संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद खातों का इस्तेमाल किन साइबर ठगी की घटनाओं में हुआ और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in