बैरकपुर-बारासात रोड पर सड़क हादसा, साइकिल सवार घायल

चालक मौके से वाहन लेकर फरार
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

बैरकपुर: उत्तर 24 परगना के बैरकपुर-बारासात रोड स्थित शिउली देवपुकुर इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार सिंह साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घायल शंकर कुमार सिंह सड़क पर पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मोहनपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल बैरकपुर के डॉ. बी.एन. बसु महकमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in