आरजी कर कांड : पूर्व पार्षद संजीव मुखोपाध्याय को दो मामलों में जमानत

खड़दह केस में 8 दिन की जेल हिरासत
आरजी कर कांड : पूर्व पार्षद संजीव मुखोपाध्याय को दो मामलों में जमानत
Published on

बैरकपुर : आरजी कर कांड में चिकित्सक के अंतिम संस्कार में कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार पानीहाटी के पूर्व पार्षद संजीव मुखोपाध्याय को शुक्रवार को बैरकपुर अदालत से दो मामलों में जमानत मिल गई। हालांकि, खड़दह थाने में दर्ज एक अन्य मामले के चलते उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने इस मामले में आठ दिनों की जेल हिरासत का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि अभया के अंतिम संस्कार में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी किए जाने को लेकर उनके पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष और संजीव मुखोपाध्याय समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पहले निर्मल घोष और फिर संजीव मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया था।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in