आरजी कर कांड : शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की साजिश के आरोप में एक और गिरफ्तार

arrested 1
arrested 1
Published on

कोलकाता : आरजी कर अस्पताल की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शव का कथित तौर पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की साजिश से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीड़िता के पड़ोसी संजीव मुखर्जी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार देर रात चिनार पार्क इलाके के एक घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को संजीव मुखर्जी को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। इस मामले में पानीहाटी नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सोमनाथ दे का नाम भी सामने आया है। हालांकि, घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि आरजी कर मामले की दूसरी बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर कथित तौर पर सबूत मिटाने में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। निर्मल घोष और संजीव मुखर्जी की गिरफ्तारी को इसी कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in