फाइल फोटो
फाइल फोटो

पुराने ऑटो पर कार्रवाई के खिलाफ 400 चालकों का प्रदर्शन

Published on

बैरकपुर प्रशासनिक भवन पहुंचकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

नए वाहन खरीदने के लिए समय देने की मांग

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर :

बैरकपुर महकमा में टैक्स और वैध लाइसेंस के बिना चल रहे पुराने ऑटो के खिलाफ मोटर व्हीकल्स विभाग की कार्रवाई को लेकर चालकों में नाराजगी है। गुरुवार को बंगाल मजदूर यूनियन के नेतृत्व में करीब 400 ऑटो चालकों ने बैरकपुर प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। बताया गया कि सरकारी नियमों के तहत 15 वर्ष पुराने ऑटो सड़क पर चलने के योग्य नहीं होते और उन्हें स्क्रैप करने के लिए भेजा जाना चाहिए। आरोप है कि कई वाहन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी सड़कों पर चल रहे हैं। विभाग की कार्रवाई में इनके बकाया टैक्स की वसूली भी की जा रही है। चालकों की मांग है कि पुराने ऑटो हटाने से पहले उन्हें नए वाहन खरीदने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। प्रदर्शन के बाद यूनियन की ओर से एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में राहत की मांग की गयी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in