मारपीट की सांकेतिक तस्वीर

पतंग उड़ाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला

Published on

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नैहाटी के 6 नंबर पोल इलाके की घटना

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

नैहाटी :

पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप सामने आया है। घटना में सुजन मिस्त्री घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नैहाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 6 नंबर पोल के पास सुजन मिस्त्री का राजा दास, सौरव मालाकार, विश्वजीत दास, मिठू सिकदर और सुब्रत सिकदर से पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और इसके बाद हथियार से हमला कर दिया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in