गलत दवा देने से गर्भवती का गर्भपात, दवा दुकानदार गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

उत्तर 24 परगना : नीलगंज बाजार में एक गर्भवती महिला को कथित तौर पर गलत दवा देने के कारण उसका गर्भपात हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दवा की दुकान पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, नीलगंज के खादरमठ इलाके की निवासी झूमा रॉय चार महीने की गर्भवती थीं। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा के बजाय दवा दुकान से उन्हें दूसरी दवा दे दी गई। दवा लेने के कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और जांच में गर्भपात की पुष्टि हुई। घटना की शिकायत मिलने के बाद आमडांगा थाने की पुलिस ने दवा दुकान के मालिक ब्योमकेश विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दवा बदलने में लापरवाही हुई या कोई अन्य कारण था। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, हालांकि पुलिस और केंद्रीय बल की मौजूदगी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in