प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

Published on

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का जाना हालचाल

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को बैरकपुर के बी.एन. बोस अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल बांटे गये और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गयी। कार्यक्रम में बैरकपुर के विधायक कौस्तव बागची और वरिष्ठ भाजपा नेता शीलभद्र दत्त प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। मौके पर कौस्तव बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को भाजपा सेवा के संकल्प के रूप में मना रही है। वहीं शीलभद्र दत्त ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ भाजपा का मूल मंत्र है। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in