बैरकपुर में पूर्व पार्षद समेत तीन तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर

गिरफ्तारी की उठी मांग
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में बुधवार को पूर्व तृणमूल पार्षद समेत तीन नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे पोस्टरों में तीनों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, बैरकपुर नगरपालिका के पूर्व पार्षद राजा पासवान, वार्ड संख्या-15 की पूर्व पार्षद मधुरिमा बेरा के पति शुभजीत दास उर्फ तीर्थों दास तथा गौतम धर के खिलाफ बड़ापोल और ओल्ड कोलकाता रोड क्षेत्र में कई पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में तीनों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पोस्टर पर इसे "बैरकपुर के निवासियों" की ओर से जारी बताया गया है। हालांकि इन्हें किसने लगाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में पार्षद राजा पासवान से संपर्क किया, तो उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in