पांशकुड़ा में साइबर फ्रॉड के शिकार 3 पीड़ितों को पुलिस ने लौटाए बरामद रुपए

साइबर ठगी के एक पीड़ित को उसके बरामद रुपए लौटाते पाँसकुड़ा थाने के पुलिस अधिकारी
साइबर ठगी के एक पीड़ित को उसके बरामद रुपए लौटाते पाँसकुड़ा थाने के पुलिस अधिकारी
Published on

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिला पुलिस ने पांशकुड़ा थाना इलाके में साइबर धोखाधड़ी के शिकार तीन पीड़ितों को कुल 5 लाख 44 हजार रुपए बरामद कर उन्हें लौटा दिए। जिससे पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की कार्रवाई से धोखाधड़ी के जरिए लिए गए पैसे वापस मिल गए।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद तीनों पीड़ितों ने तुरंत 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए। संबंधित अधिकारियों और अलग-अलग आर्थिक संस्थानों के साथ मिलकर ठगी के जरिए लिए गए पैसे को जल्दी से फ्रीज करने की पहल की गई। बाद में लगातार नजरदारी और कानूनी प्रक्रिया के जरिए कुल 5 लाख 44 हजार रुपए वसूल किए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद पैसे तीनों पीड़ितों को वापस कर दिए गए। पुलिस ने सलाह दी है कि अगर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो बिना देर किए 1930 पर संपर्क करें। साथ ही साथ पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की भी बात कही गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि जल्दी शिकायत दर्ज करने से ठगी के पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। पूर्व मिदनापुर जिला पुलिस ने आम लोगों से साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in