

कांचरापाड़ा : कांचरापाड़ा स्टेशन रोड इलाके में एक अस्थायी झोपड़ी में कथित रूप से चल रहे जुए और सट्टे के अड्डे पर बीजपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 7,740 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते समेत जुआ-सट्टा खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:55 बजे पुलिस को स्टेशन रोड स्थित झोपड़ी में जुआ और सट्टा चलने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच वहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मृण्मय सिंघा (54), मेघनाथ साहा (52) और अब्दुल हमीद (54) को गिरफ्तार किया।बीजपुर थाने की पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अड्डे का संचालन कौन कर रहा था।