'पाकिस्तान अभिनंदन की तर्ज पर जवान पूर्णम को रिहा करेगा'

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को तलवार भेंट करती हुईं शश‌ि सिंह झा
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को तलवार भेंट करती हुईं शश‌ि सिंह झा
Published on

हुगली : पाकिस्तान जवान अभिनंदन की तर्ज पर जवान पूर्णम को रिहा करेगा। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे उत्तरपाड़ा के माखला इलाके में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित 'एक भारतीय, श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। आगे उन्होंने कहा कि जवान अभिनंदन को पाकिस्तान ने रिहा किया था। अब रिसड़ा निवासी बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को रिहा करेगा। सीजफायर हिंदुस्तान के हित में किया है। सेना का अपना स्ट्रेटजी होती है, सीजफायर के क्या लाभ और नुकसान है यह बताया नहीं जाता है। मौके पर विधायक विमान घोष, सुशांत घोष, श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के अध्यक्ष सुमन घोष, पंकज राय, पार्षद शशि सिंह झा, मनोज सिंह , विवेक सोनकर, विनय चंद्रवंशी, कार्तिक साव सहित कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। आगे मंत्री ने कहा कि बिहार में तेज गति से विकास हो रहा है। ,नीतीश और बीजेपी को गठबंधन से विकास को नया दिशा मिला है। अब बिहार की जनता सुरक्षित महसूस करती हैं। व्यापारियों को सुरक्षा दी गई है। बदलता हुआ बिहार हैं ,कई नई एयरपोर्ट चालू हो गया है और आगे होनेवाला है। बिजली की समस्या नहीं है ,यह तक खेत में बिजली पहुंच गई। बंगाल में रह रहे प्रवासी बिहारी बिहार चुनाव में समर्थन जरूर करें। आप लोगों की सहयोग से फिर से बीजेपी की सरकार वापसी करेगी। बिहार में नए उद्योग आ रहे हैं। हम भारतीयों को विरासत और संस्कृति को बचाना है। बिहार को जंगल राज से दूर रखना पड़ेगा। मतदान के पांच दिन पहले गांव पहुंच जाए और विकास देख कर वोट दीजिए। दिल्ली में पूर्वांचल ने अपनी वोट की ताकत दिखाई और केजरीवाल की सरकार को पलट दिया। बीजेपी सरकार ने ही देश को परमाणु शक्ति बनाया। आप लोगों ने मेहनत बंगाल को सजाया है अब बारी है अपनी पूर्वजों की भूमि को बचाए और सजाया। विकसित बिहार बनाना है। वही मंत्री ने उत्तर हावड़ा में बिहारी प्रवासियों के साथ संवाद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा विधायक अग्नि मित्र पॉल तथा श्रोता के रूप में भाजपा मंडल के साथ-साथ कई जिला एवं प्रदेश के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंत्री ने भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, पहलगाम में हुई नृशंस हत्याओं तथा उसके बाद मोदी सरकार की रणनीति एवं सेना, वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं अन्य केंद्रीय बलों के जबरदस्त सहयोग से आतंकवादी देश पाकिस्तान पर हुए हमले पर चर्चा की। समारोह में शशि अग्निहोत्री, संजय सिंह, उमेश राय, विवेक सोनकर, गौतम गोस्वामी और नवीन मिश्रा, प्रदेश सह-संयोजक, भाजपा स्वच्छ भारत अभियान, पश्चिम बंगाल उपस्थित थे।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in