बंगाल के गुंडों का इलाज सिर्फ भाजपा के पास : योगी

बंगाल में अब “खेला” बंद होगा और “विकास” की शुरुआत होगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Published on

सोनामुखी/नंदकुमार/कांथी दक्षिण : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण के लोगों से डबल-इंजन सरकार को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की धरती पश्चिम बंगाल में अब “खेला” बंद होगा और “विकास” की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल और वामपंथी “गुंडों” से निपटने के लिए भाजपा की डबल-इंजन सरकार आवश्यक है। उनके अनुसार, तृणमूल ने बंगाल को “कल्चरल कैपिटल” से “क्राइम कैपिटल” बना दिया है। उन्होंने TMC का अर्थ बताते हुए कहा कि T- तुष्टीकरण, M- माफियाराज और C- कटमनी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मालदह, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नदिया, बीरभूम, हावड़ा जैसे कई ऐसे जनपद हैं जहां ‘हिंदू शून्य’ करने का षड्यंत्र हो रहा है।

बंगाल में केवल बांग्ला ही बोली जाएगी

उन्होंने एक बयान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि मेयर चुनौती दे रहे हैं कि बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी। योगी आदित्यनाथ ने इसे तृणमूल की साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि वे बांग्ला भाषा और बंगालियों को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्हें उर्दू बोलनी है, वे वहां जाएं जहां उर्दू बोली जाती है, क्योंकि बंगाल में केवल बांग्ला ही बोली जाएगी।

बंगाल से खिलवाड़ करने वालों को यूपी का बुलडोजर देगा जवाब

उन्होंने कहा कि बंगाल की कला और संस्कृति, यहां के अध्यात्म, बहन-बेटियों की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे यूपी का बुलडोजर करारा जवाब देगा। उन्होंने आगे कहा कि यूपी का बुलडोजर केवल सड़क बनाने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह माफियाओं का भी इलाज करता है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर वहीं चल सकता है, जहां डबल इंजन की सरकार हो।

जो हाल आज बंगाल का, 9 साल पहले वही हाल यूपी का था

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अराजकता, अव्यवस्था, गुंडागर्दी आज पश्चिम बंगाल में है, 9 वर्ष पहले वही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी थी। वहां त्योहारों के पहले दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू रहता था। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार बनाई तो आज यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है। सरकार नौजवान, गरीब, महिला, किसान, श्रमिक समेत सभी वर्गों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in