

सिलीगुड़ी :शक्तिगढ़ रोड नंबर 3 के सामने बर्दवान रोड स्थित एक दुकान में हुई चोरी के मामले में एनजेपी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी हुए सामान भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को एनजेपी थाने में फ्रेंड्स कम्युनिकेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के मुताबिक, रात करीब 2 बजे दुकान से पावर बैंक, हेडफोन, एयरबड्स, चार्जर समेत कई सामान चोरी कर लिए गए थे।
मामले की जांच के दौरान एएसआई खगेन बर्मन के नेतृत्व में एनजेपी मेट्रोपॉलिटन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने मोहम्मद राजिब नामक आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दुकान से चोरी हुए सामान बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।