भाजपा के कार्यक्रम में वर्दी में पहुंचे ओसी, गेरुआ उत्तरीय स्वीकार करने पर कार्रवाई

वायरल तस्वीर के बाद बामनगाछी फांड़ी प्रभारी सुजीत दे को पुलिस लाइन में किया गया क्लोज
भाजपा के कार्यक्रम में वर्दी में पहुंचे ओसी, गेरुआ उत्तरीय स्वीकार करने पर कार्रवाई
Published on: 

बारासात : भाजपा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में वर्दी पहनकर शामिल होने और पार्टी नेता के हाथों गेरुआ उत्तरीय स्वीकार करने के मामले में बामनगाछी फांड़ी के ओसी सुजीत दे पर कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें वर्तमान पद से हटाकर पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है। घटना रविवार शाम बारासात के 4 नंबर मंडल के 5 नंबर बूथ में आयोजित भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में बामनगाछी फांड़ी प्रभारी सुजीत दे भी मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय बूथ अध्यक्ष ने उनके गले में गेरुआ उत्तरीय डालकर सम्मानित किया। वर्दी में मौजूद पुलिस अधिकारी के सम्मान ग्रहण करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने तस्वीर और संबंधित तथ्यों की जांच कराई। इसके बाद सुजीत दे को फांड़ी प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजने का निर्णय लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in