गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर तीन लोगों ने किया हमला

मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
Published on

नैहाटी : उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी थाना क्षेत्र के चंद्राबाबू बागान इलाके में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की शाम आर.एन. चटर्जी रोड की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता सौरव कुमार दास का आरोप है कि शाम करीब 6:50 बजे देबाशीष सांतरा, बाबई दत्ता और राजेंद्र दुसाध ने कथित तौर पर उसे बेवजह गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उस पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उसका गला दबाने और खरोंचने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में घायल सौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद उसने नैहाटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in