घर में शराब पीने का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों से हमला

गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप
घर में शराब पीने का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
Published on

नोआपाड़ा : नोआपाड़ा थाना इलाके में घर के भीतर शराब पीने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को इलाज के लिए भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, नोआपाड़ा के करीमन लेन निवासी जावेद इकबाल ने इस संबंध में नोआपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने रॉनी और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। आरोप है कि रॉनी और अन्य लोग उनके घर के अंदर शराब पी रहे थे। इस पर जावेद ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी तथा घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। हमले में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद जावेद इकबाल ने भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में इलाज कराया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नोआपाड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in