राज्य में अब न तो टीएमसी का नाम है और न ही कोई निशान- मुख्य़मंत्री

नंदीग्राम के नारायणचक में चुनावी रैली में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा प्रार्थी
नंदीग्राम के नारायणचक में चुनावी रैली में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा प्रार्थी
Published on: 

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत नंदीग्राम मे होने वाली उपचुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को यहां जोरदार चुनाव प्रचार अभियान चलाया। भाजपा प्रार्थी हासीरानी रथ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस को छिन्नमूल और चोरामूल कांग्रेस बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में न तो टीएमसी का कोई नाम है और न कोई निशान। यहां तक कि नंदीग्राम में अब टीएमसी का कोई चुनावी उम्मीदवार भी नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के पाप और अत्याचार की कोई सीमा नहीं थी। टीएमसी के कई छोटे नेताओं को तो जेल की सजा हो चुकी है, लेकिन अब बड़े नेता की गिरफ्तारी का इंतजार है। शुभेन्दु अधिकारी ने इस चुनाव में सभी विरोधी दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा देने की अपील भी मतदाताओं से की। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने अपने कुछ माह के कार्यकाल में ही सबका भला किया है। 15 वर्षो के शासनकाल में टीएमसी की सरकार ने कुछ नहीं किया था, लेकिन अब राज्य की भाजपा सरकार एक वर्ष के भीतर ही राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यौं को पूरा कर लेगी। सीएम ने कहा कि एक करोड़ 58 लाख महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार के रुपये दिए जा रहे हैं। राज्य के बाहर काम करने वाले श्रमिकों की वापसी कराकर उनको बंगाल में ही नौकरी और रोजगार देना भाजपा सरकार का लक्ष्य हैं। राज्य में उद्योग और कल कारखाने लगे। इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस चुनावी जनसभा में हजारों लोग मौजूद थे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से इलाके में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त भी किया गया था। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी ही नंदीग्राम के लोगों के बंधु हैं। उन्होंने मतदाताओं से इस चुनाव में उत्सवपूर्वक मतदान कर विरोधी प्रत्याशियों का जमानत जब्त करवाने की अपील भी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in