कुख्यात अपराधी राज पांडे बिहार से गिरफ्तार

रंगदारी, हत्या और लूटपाट समेत कई मामलों में था फरार
arrested 1
arrested 1
Published on

उत्तर 24 परगना : जगदल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राज पांडे को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस उसे बंगाल लेकर पहुंची और बैरकपुर अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राज पांडे के खिलाफ रंगदारी वसूली, हत्या और लूटपाट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। इन मामलों में पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों का दावा है कि राज पांडे जगदल के पूर्व विधायक सोमनाथ श्याम का बेहद करीबी था और इलाके में उसका खासा प्रभाव था। पुलिस के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों के चलते वह लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर था। उसके बिहार में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद जगदल थाना पुलिस ने वहां अभियान चलाया और उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बंगाल लाया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in