सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नोआपाड़ा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Published on

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

नोआपाड़ा :

नोआपाड़ा थाना क्षेत्र के इच्छापुर आनंदमठ सी-ब्लॉक इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिंगल शॉटर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत साहा के रूप में हुई है। वह हुगली के चुचुड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोआपाड़ा पुलिस को एक पुख्ता इनपुट मिला था कि हुगली का एक संदिग्ध अपराधी अवैध हथियार के साथ इच्छापुर इलाके में मंडरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नोआपाड़ा थाने की एक विशेष टीम ने आनंदमठ सी-ब्लॉक के पास कड़ी निगरानी बढ़ाई। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद होने के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हुगली जिले में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वहां की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in